Breaking

भूकंप से पाकिस्तान की धरती कांपी, राज कपूर की पेशावर में बनी 100 साल पुरानी पैतृक हवेली का एक हिस्सा ढहा

Raj Kapoor Ancestral Mansion Portion Collapsed: भूकंप के झटकों से पाकिस्तान की धरती एक बार कांपी है। रिपोर्ट है कि पेशावर में बारिश और भूकंप के चलते दिवंगत एक्टर राज कपूर की 100 साल से भी ज्यादा पुरानी पैतृक हवेली का एक हिस्सा ढह गया है। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, लगातार बारिश ने पहले से ही कमजोर बिल्डिंग को और भी असुरक्षित बना दिया था, जबकि शुक्रवार रात आए भूकंप के झटकों ने इसे और भी अस्थिर कर दिया। खैबर पख्तूनख्वा की विरासत परिषद के सचिव शकील वहीदुल्लाह ने क्षति की पुष्टि की।

सरकार और पुरातत्व विभाग से हवेली के संरक्षण की मांग

शकील वहीदुल्लाह ने कहा, 'भूकंप के बाद हवेली की दीवार का एक हिस्सा गिर गया है', और बचे हुए ढांचे की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने पुरातत्व विभाग और प्रांतीय सरकार से ऐतिहासिक इमारत के संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि आगे की परेशानी से इसकी सांस्कृतिक विरासत को नुकसान हो सकता है। 

राज कपूर का जन्म इसी हवेली में हुआ था

रिपोर्ट है कि यह हवेली लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। यहां पृथ्वीराज कपूर रहते थे। कपूर परिवार के पहले सदस्य जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इस घर का निर्माण उनके पिता, दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच करवाया था। राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म यहीं हुआ था।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago