Iran US Conflict: अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने अब पलटवार शुरू कर दिया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने दावा किया है कि उसकी सेना ने जॉर्डन के अकाबा के पास अमेरिकी मरीन के कैंप पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। ईरान का दावा है कि इस हमले में अमेरिकी सेना को भारी नुकसान पहुंचा और बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने किसी अमेरिकी सैनिक के हताहत होने की बात से इनकार किया है।
ईरान ने अमेरिका पर एक और बड़ा हमला करने का दावा किया है। ईरान के IRGC के मुताबिक, अमेरिकी मरीन कैंप टिटिन को निशाना बनाकर बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में कई अमेरिकी सैनिक मारे गए और सैन्य सुविधाओं के साथ कुछ अमेरिकी हमलावर हेलीकॉप्टर भी तबाह हुए। हालांकि, ईरान के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
ईरानी मीडिया ने यह भी दावा किया है कि ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले से निशाना बनाया है। हालांकि, इस हमले की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी बीच अमेरिकी सेना का कहना है कि वह ईरान में उन ठिकानों को निशाना बना रही है, जिन पर शिपिंग को निशाना बनाने की कोशिशों से जुड़े होने का आरोप है।
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…