Islamabad Talks News: ईरान और अमेरिका के बीच जिस शांति वार्ता से उम्मीदें जुड़ी थीं, वह पहले ही दौर में दम तोड़ती नजर आई। शनिवार को करीब 15 घंटे चली मैराथन बातचीत के बावजूद दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके और वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बातचीत के विफल होने के लिए ईरान के रुख को जिम्मेदार ठहराया और संकेत दिए कि वह अमेरिका लौट सकते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किन मुद्दों पर अड़ गई बात और क्यों नहीं बन पाई सहमति।
ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि कई मुद्दों पर सहमति बनने के बावजूद 2-3 अहम बिंदुओं पर मतभेद बने रहे, जिसके चलते वार्ता किसी ठोस समझौते तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने बताया कि यह दौर करीब 24 से 25 घंटे तक चला, जो पिछले एक साल में सबसे लंबा रहा।बगाई ने कहा कि कूटनीति कभी खत्म नहीं होती, यह राष्ट्रीय हितों की रक्षा का अहम जरिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनयिकों को युद्ध और शांति—दोनों परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता भले ही नाकाम रही हो, लेकिन यह साफ है कि दोनों देशों के बीच भरोसे की खाई अभी भी गहरी है। परमाणु कार्यक्रम जैसे अहम मुद्दों पर सख्त रुख ने बातचीत को समझौते तक पहुंचने नहीं दिया। जेडी वेंस के बयान से भी स्पष्ट है कि अमेरिका अपनी ‘रेड लाइन’ पर कायम है, जबकि ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं। ऐसे में फिलहाल टकराव टलता नजर नहीं आ रहा, लेकिन कूटनीतिक कोशिशें जारी रहने की उम्मीद बनी हुई है।
अमेरिका की सबसे बड़ी मांग थी कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करे। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और लेबनान से जुड़े मुद्दे भी अमेरिकी शर्तों में शामिल थे। हालांकि, ईरान इन मांगों पर झुकने को तैयार नहीं दिखा और उसका रुख बेहद सख्त बना रहा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुख्य लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है और इसी उद्देश्य से ये वार्ताएं की गई थीं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…