Spain’s General Election: ईरान वॉर के बीच स्पेन में राजनीतिक उलटफेर के आसार नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी को जनसमर्थन में बढ़ोतरी मिली है जबकि जबकि विपक्षी फार-राइट पार्टी Vox को इस जंग के समर्थन के चलते नुकसान होता नजर आ रहा है। सोमवार को जारी 2 सर्वे में इस रुझान का खुलासा हुआ है।
स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने ईरान और अमेरिका-इजरायल वॉर को गैर-कानूनी और लापरवाह करार दिया है। उन्होंने स्पेन के हवाई क्षेत्र को अमेरिकी विमानों के लिए बंद कर दिया, जो इन हमलों में शामिल थे और दक्षिणी स्पेन में साझा सैन्य ठिकानों का उपयोग भी रोक दिया। इसके विरोध में Vox ने पेड्रो सांचेज की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
राज्य पोलस्टर CIS के पिछले महीने किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 85% लोगों ने इस जंग को खारिज किया। नए सर्वे जो El Mundo और El Pais के लिए किए गए, दिखाते हैं कि सोशलिस्ट पार्टी का समर्थन बढ़कर 27.7% और 28.6% हो गया है, जबकि पिछली बार यह क्रमशः 26.4% और 27.7% था। वहीं, Vox का समर्थन Sigma Dos के अनुसार अप्रैल में 17.1% पर गिर गया, जबकि 40dB सर्वे में यह 18.7% रहा। कंजरवेटिव पार्टी पीपुल्स पार्टी (PP) ने दोनों सर्वेक्षणों में 32.5% और 31.1% वोटिंग इरादे हासिल किए।
सर्वे के मुताबिक, अगर अभी चुनाव कराए जाएं तो सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी एक बार फिर बहुमत हासिल कर सरकार बना सकती है। हालांकि Spain में अगला आम चुनाव अगस्त 2027 में निर्धारित है, ऐसे में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में आगे भी बदलाव संभव माना जा रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…