keralam Election News: केरलम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इस बीच राज्य के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की रैलियां और चुनावी सभाएं अपने चरम पर हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कन्नूर में सीपीआई (एम) और बीजेपी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सीक्रेट डील चल रही है। उन्होने कहा कि जब भी कोई पीएम के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स के केस दर्ज हो जाते हैं।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 10 सालों से सत्ता में बने रहने के लिए एलडीएफ ने विचारधारा, जवाबदेही और जिम्मेदारियों से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और बीजेपी के बीच साठगांठ चल रही है जोल अल्पसंख्यकों, ईसाई समुदाय और उनकी ननों को परेशान करती है। सांसद प्रियंका ने कहा कि हाल ही में पीएम केरलम आए, लेकिन सबरीमाला में बड़ी चोरी के बावजूद एक शब्द तक नहीं बोला। यह बताता है कि इनके बीच सीक्रेट डील चल रही है।
बीते दिनों केलरम आए गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद केरल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का वोट शेयर बढ़ा है। अब राज्य में बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन की सरकार बनाने का समय आ गया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…