Breaking

ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका की हरी झंडी, अब पेज़ेश्कियान-अराग़ची न्यूयॉर्क आएंगे

Iran US UN Assembly: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी सरकार ने ईरान के अधिकारियों को अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए वीजा दे दिया है।

ईरानी दल में पेज़ेश्कियान और अराग़ची

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब सातवें महीने में पहुंच गया है। इसी बीच अमेरिकी सरकार ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने की अनुमति दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका से मंजूरी पाने वाले प्रतिनिधिमंडल में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची शामिल हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को इस फैसले की पुष्टि की। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच तनाव और युद्ध को लेकर ईरान का पक्ष सामने आ सकता है।

यात्रा पर पाबंदियां भी रहेंगी

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल पर यात्रा संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी। इसके सदस्यों को अमेरिका में कुछ उत्पाद खरीदने की भी अनुमति नहीं होगी। यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब युद्ध खत्म होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं हैं। फरवरी में शुरू हुए इस संघर्ष का असर वैश्विक स्तर पर भी दिखा है। युद्ध के चलते तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि संघर्ष पड़ोसी देशों तक भी फैल चुका है।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल पर खरीदारी की पाबंदी

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मेजबान देश के तौर पर अमेरिका की जिम्मेदारियों के तहत ईरानी प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सप्ताह में हिस्सा ले सकेगा। हालांकि, प्रतिनिधिमंडल पर यात्रा संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी और लग्जरी समेत कुछ अन्य वस्तुओं की खरीद पर रोक होगी। प्रवक्ता के मुताबिक, इस बार ईरानी दल पिछले साल की तुलना में छोटा है। पिछले साल ईरानी राजनयिकों पर कॉस्टको जैसे होलसेल स्टोर से खरीदारी करने पर भी रोक थी।

Sunil Gupta

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

23 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

23 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

24 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago