दुनिया

ईरानी युवक की ट्रंप से अपील, सुसाइड से पहले वीडियो में कहा- बातचीत की जगह ईरान पर किया जाए सीधा हमला

 A Young Iranian from Bushehr: न्यूक्लियर संवर्धन प्रोग्राम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच ईरान के बुशहर शहर से एक युवक का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। करीब 10 मिनट के वीडियो में पूरिया हमीदी नामक युवक ने सुसाइड करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है। युवक ने ट्रंप से कहा कि वह अब ईरान से बातचीत की जगह उस पर सीधा हमला करें। साथ ही युवक को वीडियो में सुना जा सकता है कि अगर यह मेसेज देखा जा रहा है तो यानी वह अब जिंदा नहीं है।

अमेरिकी अटैक ही आखिरी उम्मीद

वीडियो में युवक ने बीते महीने ईरान में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 40,000 लोगों के मारे जाने का जिक्र किया है। युवक का कहना है कि रूस-यूक्रेन या इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध की तुलना में ईरान में मौतें ज्यादा हुईं हैं। उसने ट्रंप से अपील की कि 'ईरान पर अमेरिका का हमला ही अब हमारी आखिरी उम्मीद है, कृपया इस शासन के साथ कोई डील न करें।'

अमेरिका ने अपने नागरिकों से की थी ईरान छोड़ने की अपील

अमेरिका प्रशासन ने ईरान में अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे संपर्क के दूसरे तरीकों पर विचार करें और अगर सुरक्षित हो, तो आर्मीनिया या तुर्की के रास्ते ईरान छोड़ने की सोचें। ईरान में कट्टरपंथी सरकार मोबाइल, लैंडलाइन और नेशनल इंटरनेट नेटवर्क तक पहुंच को लगातार सीमित कर रही है। एयरलाइंस ईरान आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या कैंसिल कर रही हैं।”

ये भी पढ़ें: खाड़ी में अमेरिकी सेना की तैनाती ईरान को डरा नहीं सकती: परमाणु बातचीत के मुद्दे पर विदेश मंत्री अराघची

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago