महाराष्ट्र में यवतमाल के सरकारी उर्दू स्कूल में बच्चे।
Students dance with swords News: महाराष्ट्र में उमरखेड नगर परिषद के एक सरकारी उर्दू स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चे पाकिस्तानी देश भक्ति गाने पर हाथों में तलवारें लेकर डांस कर रहे है। वीडियो के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया और बीजेपी के नगर सेवक (पार्षद) गोपाल कलाने ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है।
बीजेपी नेता गोपाल ने कहा कि सरकारी उर्दू स्कूल में पाकिस्तानी सेना के 1965 के युद्ध गीत पर तलवारों के साथ डांस किया गया। इस गाने में इस्लाम के दुश्मनों पर हमले का आह्वान किया जा रहा है। बच्चे इस गाने पर तलवारें लेकर नाच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नहीं है बल्कि जनता के टैक्स से भारत विरोधी प्रचार किया जा रहा है।
मामले को लेकर शिक्षा अध्यक्ष रसूल पटेल बचाव किया और आरोपों को खारिज कर दिया। 31 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया गीत 1857 के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित था। इस गीत के माध्यम से छात्रों में देश के लिए योगदान देने की भावना पैदा करने का प्रयास किया गया था।
ये भी पढ़ें: एक्टर गोविंद ने बताई 18 साल पहले पॉलिटिक्स छोड़नी की वजह, कहा- नहीं चाहता था फैमिली लाइफ खराब हो
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…