News Featured

Budget Session: कांग्रेस ने 118 सांसदों के समर्थन से स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, TMC का नहीं मिला साथ

Budget Session News: मंगलवार को बजट सत्र के 10वें दिन 118 सांसदों के समर्थन से कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि आज दोपहर 1.14 बजे हमने नियमों और प्रक्रियाओं के नियम 94C के तहत लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। इससे पहले महिला बीजेपी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर बीते दिनों सदन में पीएम नरेंद्र मोदी के सीट का घेराव करने वाली विपक्ष की महिला सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पत्र में आरोप लगाया गया है कि विपक्ष की महिलाओं ने ट्रेजरी बेंच के अंदर तक आने और पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के लिए आने से पहले उनकी सीट का घेराव किया था, जो लोकतांत्रिक संस्थानों को बदनाम करता है।

अविश्वास प्रस्ताव का TMC ने नहीं किया समर्थन

विपक्ष की प्रमुख पार्टियों में से एक टीएमसी पार्टी के सांसदों ने कांग्रेस के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। इस दौरान कांग्रेस ने 118 सांसदों के सपोर्ट से सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया।

आज भी लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान ओम बिरला के नहीं पहुंचने के चलते चेयर पर स्पीकर पीसी मोहन रहे। हालांकि विपक्ष ने पहले ही हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके कारण सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने की मीटिंग

पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स में विपक्ष के नेता, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

सोमवार को सिर्फ 13 मिनट चली थी सदन की कार्यवाही

लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जारी गतिरोध के चलते सोमवार को भी सदन की कार्यवाही सिर्फ 13 मिनट ही चल पाई। इस दौरान विपक्ष के सांसद सदन में राहुल गांधी को बोलने की अनुमति दिए जाने की मांग करता रहा था।

खबर पर अपडेट जारी है...

ये भी पढ़ें: नरवणे की अप्रकाशित किताब पर FIR के बाद आया पेंगुइन का बयान, कहा- बाजार में मौजूद किताब की प्रतियां अवैध

Anamika Anand

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago