Breaking

बिहार विधानसभा परिषद में मंत्री अशोक और आरजेडी MLC सुनील सिंह में हुई तू-तू मैं-मैं, पुतले से सत्ता पक्ष में मची खलबली

Bihar Assembly protest News: बिहार विधानसभा के छठे दिन सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में जोरदार बहस देखने को मिली। विपक्षी दलों के विधायकों ने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सीएम नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा। वहीं, इससे पहले चनपटिया सीट से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन बिहार सरकार का पुतला लेकर सदन पहुंचे, जिस पर हालिया अपराधों की सूची लगी हुई थी। यहां तक पुतले को चूड़ियां पहनाई गई थीं और पोस्टर पर लिखा था-'माफी चाहते हैं, हम बिहार की बेटियों को न्याय नहीं दिला पा रहे।' इस प्रतीकात्मक विरोध से सत्ता पक्ष के विधायकों में खलबली मच गई।

अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी बहस

अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तू तू मैं मैं हो गई। एक दूसरे को औकात दिखाने की बात कर रहे हैं। अशोक चौधरी ने कहा- तुम्हारी कोई औकात नहीं है। मुझे उंगली दिखाकर बात की जा रही है। सुनील सिंह ने भी आयकर दिखाने की बात कही है। हंगामा बढ़ने के बाद विपक्ष के सभी सदस्यों को मार्शल आऊट किया गया।

आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पहुंचेंगे सदन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दोपहर में विधानसभा पहुंचने की सूचना से सत्तारूढ़ खेमे में हलचल दिखी। मुख्य द्वार पर सभी सचेतकों के स्वागत के बाद उन्हें सदन में लाया जाएगा, जिससे राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

विधान परिषद में राबड़ी-सीएम नीतीश में हुई थी बहस

राबड़ी देवी के आरोपों जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, ‘तुम लोगों ने कुछ काम किया था, जो आज बोल रहे हो। कभी बच्चियों को स्कूल भेजा था।’ इस दौरान राजद MLC ने आरोप लगाया कि जब सीएम नीतीश बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद किया गया। इस दौरान विपक्ष ने प्रश्नकाल चलने नहीं दिया परिणाम रहा कि सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: तुम लोगों ने अपनी सरकार के रहते कुछ किया था?: विधान परिषद में राबड़ी के इस्तीफा मांगने पर सीएम नीतीश

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago