IRGC said pursue and kill to Netanyahu: ईरान के सैन्य समूह आईआरजीसी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के जिंदा वाले दावे पर प्रतिक्रिया दी है। आईआरजीसी ने रविवार को कहा कि अगर नेतन्याहूं जिंदा है तो उसे खोज निकालेंगे और मार देंगे। ईरानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरजीसी का कहना है कि ईरान में बच्चों की हत्या का अपराधी नेतन्याहूं अगर जिंदा है तो पूरी ताकत के साथ उसका पीछा करेंगे, खोज निकालेंगे और मार डालेंगे। गौरतलब है, बीते दिनों इजरायली पीएम नेतन्याहू का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी मौत की अफवाह फैल गई। बाद में सोशल मीडिया X के एआई ग्रोक ने खबर को फर्जी करार दिया।
ये भी पढ़ें: नए ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा समेत अन्य नेताओं को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी, $10 मिलियन का रखा इनाम
वायरल वीडियो में नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां दिखने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजे लगाना शुरू कर दिया कि क्या यह वीडियो AI-जनरेटेड या मैनिपुलेटेड है। X प्लेटफॉर्म के AI चैटबॉट ग्रो़क ने तुरंत अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि अतिरिक्त उंगली सिर्फ एक विज़ुअल इल्यूजन थी, और नेतन्याहू की मौत की खबरें पूरी तरह झूठ हैं। बाद में इजरायली पीएम नेतन्याहूं के कार्यालय ने भी मौत की खबर को अफवाह करार दिया।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध को 16 दिन हो गए। इसके बाद से मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, ईरान के जवाबी हमले में खाड़ी के 13 देशों को निशाना बनाया गया है। हालात खराब होने से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है।
नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के नाम पहले संबोधन में स्ट्रैट होर्मुज को बंद रखने का ऐलान किया है। इसके चलते अरब देशों के कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को सप्लाई होने वाला 20 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से जाता है।
ये भी पढ़ें: स्ट्रैट होर्मुज को बंद करना ईरान के लिए आसान क्यों है? जानिए इसे बंद करने से कितने प्रतिशत ट्रैफिक में आई गिरावट
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…