US Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच आज पाकिस्तान में एक अहम शांति वार्ता होने जा रही है। इस बातचीत पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, जहां युद्धविराम की उम्मीद जताई जा रही है। अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान पहुंच चुके हैं, जबकि ईरान की तरफ से मोहम्मद बागेर गालिबाफ इस वार्ता का नेतृत्व करेंगे। दोनों देश अपने-अपने अहम मुद्दों के साथ बातचीत की टेबल पर आमने-सामने होंगे। लेकिन वार्ता से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त तेवर सामने आए हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के पास कोई विकल्प नहीं है और वह केवल बातचीत के लिए मजबूर है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर नियंत्रण कर दुनिया से जबरन वसूली करने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने शहर की प्रमुख सड़कों को सील कर दिया, जबकि प्रशासन ने निवासियों से घरों के अंदर रहने की अपील की है, जिससे शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया है अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके दोपहर से पहले पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, मोहम्मद बाघेर गालिफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंच चुका है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा कि यह संघर्ष अब "कठिन दौर" में प्रवेश कर रहा है, जहां दोनों पक्ष अस्थायी विराम से आगे बढ़कर स्थायी समाधान की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे "करो या मरो" का क्षण बताया है।
अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। वहीं, मोहम्मद बागेर गालिबाफ की अगुवाई में ईरान बातचीत की मेज पर बैठेगा। इस अहम बैठक में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, रक्षा परिषद के सचिव अली अकबर अहमदियन और केंद्रीय बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, इस पूरी वार्ता में सबकी नजरें गालिबाफ पर टिकी हुई हैं। उन्हें मोजतबा खामेनेई का करीबी और बेहद भरोसेमंद माना जाता है, जिससे इस बातचीत में उनकी भूमिका और भी अहम हो जाती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…