Categories: Othersदेश

150 मिसाइलें …राजधानी तेल अवीव सहित कई शहरों का हाल बेहाल, तस्वीरों में देखिए ईरान का इजराइल पर पलटवार

Israel Iran Arystrike : मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने अब एक खतरनाक मोड़ ले लिया है. इजराइल ने लगातार दूसरे दिन ईरान के परमाणु ठिकानों और मिलिट्री स्टेशनों को निशाना बनाया. इसके जवाब में ईरान ने शनिवार को 150 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल पर दागीं.

ईरान-इजराइल तनाव चरम पर

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं. वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसने इस जवाबी हमले में इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया है. इजराइली हमले में ईरान को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार 78 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर शामिल हैं. वहीं 350 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

बैलिस्टिक मिसाइलों से जवाबी हमला

शुक्रवार सुबह 5:30 बजे इजराइल ने ईरान के कई परमाणु ठिकाने और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया. जिसके बाद फिर हमले के जवाब में ईरान ने भी दोपहर में 100 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए लेकिन इजराइली रक्षा प्रणाली ने इन्हें मार गिराया. इसके बाद फिर शनिवार को ईरान ने 150 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं.

Israel Iran Arystrike : देखिए तस्वीर

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago