Categories: देश

रात भर बरसती मिसाइलें… बंकरों में छिपे लोग, जानिए कैसे इजरायल के राइजिंग लॉयन को मुंहतोड़ जवाब दे रहा ईरान का ट्रू प्रॉमिस थ्री

Israel-Iran Tensions: ईरान और इजरायल के बीच जंग और तेज हो चुका है। ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत इजरायल ने ईरान पर बमों की बरसात कर दी, जिसमें ईरान के कई शीर्ष मिलिट्री कमांडर मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में अब तक 78 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 350 से अधिक घायल हैं। इजरायल ने ईरान के मुख्य परमाणु संयंत्र के ऊपरी हिस्से को उड़ा दिया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी 100 से अधिक मिसाइलें दागी, जिसमें इजरायल के कई नागरिकों के घायल होने की खबर है। ईरान ने अपने इस ऑपरेशन को ट्रू प्रॉमिस थ्री नाम दिया है।

खामनेई के कई खास ढेर

इजरायली हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख हुसैन सलामी, ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई के करीबी सहयोगी अली शमखानी और आईआरजीसी एयर फोर्स कमांडर आमिर अली हाजीजादेह जैसे शीर्ष अधिकारी मारे गए।

नेतन्याहू ने की पीएम मोदी से बात

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जब तक इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, यह ऑपरेशन जारी रहेगा। बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और उन्हें मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर उसने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए तो फिर इससे भी बड़ा हमला किया जाएगा।

सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट हुए नेतन्याहू

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी सेना ने इजरायली रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया है। ईरान से हमले की आशंका को देखकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। आपको बता दें कि इजरायल ने शुक्रवार सुबह 5:30 बजे ईरान के परमाणु साइट सामने कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा सैन्य कमांडर मारे गए थे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago