सोनम की तरह वो भी कर सकती है दामाद की हत्या, मां ने बेटी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

मध्य प्रदेश का सोनम रघुवंशी मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.मिली जानकारी के अनुसार चौसाना पुलिस चौकी में एक मां ने अपनी ही बेटी पर अपने दामाद की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

12 साल पुराना विवाह फिर प्रेमी संग फरार

मेरठ जिले के नानू गांव की रहने वाली इस महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी 12 साल पहले चौसाना क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी. लेकिन विवाह के कई वर्षों बाद वह पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. जब इस बात की जानकारी महिला के पति को लगी तो उन्होंने ससुराल पक्ष को सूचित किया जिसके बाद लड़की को मायके ले आया गया. लेकिन महज पांच दिन बाद ही वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस हरकत से आहत होकर उसके पति और मायके वालों ने उससे सारे संबंध तोड़ लिए.

पुलिस ने शुरू की जांच

बीती रात बेटी अचानक अपने ससुराल लौट आई. उसने बेटी पर आरोप लगाया कि उसके साथ उसका प्रेमी और कुछ अन्य लोग भी थे. उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर दवेरों के साथ मारपीट भी की. स्थिति बिगड़ने पर लड़की की मां और परिवार के अन्य सदस्य अलीपुरा गांव पहुंचे और चौसाना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई.

मां ने दर्ज शिकायत में कहा कि उसे डर है कि उसकी बेटी और उसका प्रेमी मिलकर राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर उसके दामाद की हत्या कर सकते हैं. मामला गंभीर होने के कारण पुलिस हरकत में आ गई है. चौसाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

8 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

10 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

11 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

11 hours ago