Iran War News: ईरान के लिए मंगलवार, 7 अप्रैल का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समझौते के लिए दी गई डेडलाइन आज खत्म हो रही है, वहीं दूसरी ओर इजरायल ने अगले 12 घंटों में ईरान के ट्रेन नेटवर्क पर हमले की चेतावनी दी है। इजरायली सेना ने ईरान के लोगों से ट्रेनों का इस्तेमाल न करने को कहा है और चेताया है कि ऐसा करने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इजरायली सेना के फारसी चैनल ने "ईरान देश में यूजर्स और ट्रेन यात्रियों के लिए तत्काल चेतावनी" नाम से एक पोस्ट डाला है। इसमें लिखा है, "प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा की खातिर, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस वक्त से रात के 9 बजे ईरान समय तक, आप पूरे ईरान में ट्रेन का उपयोग करने और यात्रा करने से बचें। ट्रेनों और रेलवे लाइनों के पास आपकी उपस्थिति आपके जीवन को खतरे में डालती है।"
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को दावा किया कि अमेरिका और इजरायल द्वारा संभावित जमीनी हमले की स्थिति में करीब 1.4 करोड़ लोगों ने देश के लिए लड़ने के लिए स्वेच्छा से नाम दर्ज कराया है। हालांकि, इस दावे के साथ कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई। इससे पहले 2 अप्रैल को मोहम्मद बघेर कालिबाफ ने कहा था कि करीब 70 लाख लोग युद्ध में शामिल होने के लिए आगे आए थे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…