दुनिया

इजरायल और अमेरिका ने तेहरान समेत ईरान के 30 जगहों पर किए हमले, इजरायल ने बंद किया अपना एयर स्पेस

Israel Iran Attack: इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि इजरायल ने अपने खिलाफ खतरों को दूर करने के लिए ईरान पर हमला किया है। इस दौरान अमेरिका-इजरायल ने राजधानी तेहरान समेत ईरान के 30 जगहों पर हमले किए हैं।

तेहरान के डाउनटाउन में हुए 3 विस्फोट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के डाउनटाउन में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं। एजेंसी ने तेहरान के डाउनटाउन में हुए तीन विस्फोटों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं। बकौल रिपोर्ट, प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कई मिसाइलें दानेशगाह स्ट्रीट और जोम्हुरी क्षेत्र में गिरीं। इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने देश भर के कई इलाक़ों में हवाई हमले के सायरन बजाए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर रॉकेट दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके।

इजराइल ने अपना एयरस्पेस बंद किया

इजराइल के परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने घोषणा कर बताया कि सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों के कारण उन्होंने इजराइल के हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, "यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता से अनुरोध है कि अगली सूचना तक हवाई अड्डों की यात्रा न करें। विदेश में रहने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई क्षेत्र के खुलने पर उड़ान के समय की जानकारी के लिए मीडिया और एयरलाइंस से संपर्क करें।" उन्होंने बताया कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होते ही हवाई क्षेत्र खोल दिया जाएगा और इजराइल से आने-जाने वाली उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी। उड़ानों के फिर से शुरू होने की तारीख से 24 घंटे पहले इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago