News Latest

वेस्ट बैंक में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी? नेतन्याहू बोले- व्यापक कार्रवाई के लिए तैयार इजरायल

Israel West Bank Military Operation: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बड़े स्तर पर कार्रवाई के लिए तैयार है। उनके बयान को क्षेत्र में सैन्य अभियान और सुरक्षा कार्रवाई तेज करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अल जजीरा के मुताबिक, नेतन्याहू ने पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा बलों को गांवों में प्रवेश करने, तलाशी लेने, हथियार जब्त करने और लोगों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल 'आतंकी ठिकानों' के खिलाफ व्यापक कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब वेस्ट बैंक में इजरायली सेना की छापेमारी और हिंसक झड़पें जारी हैं। इसी दौरान कुछ क्षेत्रों में इजरायली बस्तियों के लोगों की ओर से हमलों की खबरें भी सामने आई हैं। सेना का फोकस इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करने और सुरक्षा अभियान कड़ा करने पर है।

फिलिस्तीनी नागरिकों ने बताई जमीनी स्थिति

'यूथ अगेंस्ट सेटलमेंट्स' के संस्थापक ईसा अमरो ने अल जजीरा से बातचीत में दावा किया कि कब्जे वाले क्षेत्रों में फिलिस्तीनी नागरिक रोजाना हिंसा का सामना कर रहे हैं और हाल के महीनों में हमले बढ़े हैं। उनके मुताबिक, घर, परिवार या संपत्ति की रक्षा करने की कोशिश करने वाले लोगों पर हमला किया जाता है या उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है।

अमरो ने दावा किया कि लगातार हिंसा के डर से पिछले कुछ वर्षों में 20 से अधिक फिलिस्तीनी समुदाय अपने गांव छोड़ चुके हैं और सैकड़ों परिवार घर, जमीन व बस्तियां छोड़ने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने इस स्थिति को 'जातीय सफाए' जैसा बताया।

फिलहाल वेस्ट बैंक में तनाव बरकरार है। इजरायली सैन्य अभियान और स्थानीय लोगों की शिकायतों के बीच अब नजर इस बात पर है कि नेतन्याहू के बयान के बाद हालात किस दिशा में बढ़ते हैं।

ये भी पढ़े: राजेश खन्ना के गोद लिए जाने से लगा था गहरा सदमा? अनीता आडवाणी ने बताया सुपरस्टार के जीवन का अनसुना पहलू

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago