Categories: Others

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, न्यूक्लियर ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ को भी मार गिराया

नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने ईरान की राजधानी तेहरान पर जोरदार बमबारी की है। इजरायल ने ईरानी सेना के ठिकानों, बड़े अधिकारियों और न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया है। ख़बर है कि इन हमलों में ईरान के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ की मौत हो गई है।

इजरायल का बयान

इजरायल ने शुक्रवार की सुबह इन हमलों की पुष्टि की। इजरायल ने कहा कि तेहरान से मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका को देखते हुए उसने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की है। इजरायल के एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, IDF (इजरायली डिफेंस फोर्स) ने ईरान के कई परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

नेतन्याहू ने ये कहा

वहीं इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनके देश ने ईरान में परमाणु हथियार बना रहे वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है। उधर, ईरान के सरकारी अख़बार 'नूर न्यूज़' ने इजरायली हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह तेहरान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में विस्फोट होने की जानकारी मिली है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

7 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

14 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

33 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

52 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago