देश

ISRO ने बनाया नया कीर्तिमान, सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और बड़ी कामयाबी अपने नाम कर ली है। साल के अंतिम मिशन में इसरो ने अब तक का सबसे भारी वाणिज्यिक संचार उपग्रह ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास रच दिया।

यह मिशन पूरी तरह से व्यावसायिक था, जिसके तहत अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट को पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में स्थापित किया गया।

LVM3 ‘बाहुबली’ की ताकत

इस लॉन्च के लिए इसरो ने अपने भरोसेमंद LVM3 रॉकेट का इस्तेमाल किया।

  • यह LVM3 की छठी उड़ान रही
  • वाणिज्यिक मिशनों में इसकी तीसरी सफल उड़ान
  • अपनी भारी वजन उठाने की क्षमता के कारण LVM3 को पहले ही ‘बाहुबली’ नाम दिया जा चुका है

दुनिया का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट

ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का वजन करीब 6,500 किलोग्राम है।
यह पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा वाणिज्यिक संचार उपग्रह है।

कमर्शियल स्पेस सेक्टर में भारत की मजबूत पकड़

इस सफल लॉन्च से वैश्विक कमर्शियल स्पेस मार्केट में इसरो की साख और मजबूत हुई है। इससे भारत की अंतरिक्ष तकनीक पर अंतरराष्ट्रीय भरोसा और बढ़ेगा।

LVM3 लॉन्च व्हीकल पहले ही कई अहम मिशनों में अपनी क्षमता साबित कर चुका है, जिनमें शामिल हैं:

वैश्विक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा वनवेब (OneWeb) मिशन

वनवेब मिशन के तहत इसरो ने दो चरणों में 72 सैटेलाइट्स को पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था।

Anil

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

50 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago