दिल्ली/NCR

सांसों पर आफ़त, घने कोहरे और ज़हरीली हवा में लिपटी दिल्ली-NCR, रेड जोन में हालात बेहद गंभीर

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली और NCR में बुधवार की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई, लेकिन सबसे बड़ा संकट हवा की गुणवत्ता को लेकर बना हुआ है। राजधानी की हवा लगातार रेड जोन में दर्ज की जा रही है, जिससे आम लोगों की सेहत पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। नेहरू नगर, पुसा, मुंडका, ओखला फेज-2, विवेक विहार, वजीरपुर और रोहिणी जैसे क्षेत्रों में AQI 360 से 390 के बीच रिकॉर्ड किया गया। पंजाबी बाग, नरेला, नजफगढ़ और नॉर्थ कैंपस डीयू में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।

गंभीर स्तर में पहुंचा NCR

NCR के हालात भी कुछ अलग नहीं हैं। नोएडा के सेक्टर-1 में AQI 392 तक पहुंच गया, जबकि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाकों में यह 320 से 350 के बीच दर्ज हुआ। गाजियाबाद के वसुंधरा, संजय नगर और लोनी जैसे क्षेत्रों में भी प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना हुआ है।

कैसा होगा कल का दिन

विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता प्रदूषण बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 दिसंबर को मध्यम कोहरा और 26 दिसंबर को घने कोहरे की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 7-9 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि आर्द्रता 95–100% तक रहने से प्रदूषण के फंसे रहने की आशंका है।

फिलहाल दिल्ली-NCR में ठंड, कोहरा और ज़हरीली हवा का यह खतरनाक मेल लोगों की सांसों पर भारी पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Numerology 24 December 2025: 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए दिनभर के रहस्य और भविष्य के संकेत!

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago