Categories: Others

ISRO Vacancy 2025 : इन पदों पर निकली वैकेंसी, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन

ISRO VSSC Vacancy 2025 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर दिया है। इसरो ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) और अन्य स्पेस सेंटर्स में साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के तहत कुल 17 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 06 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

  • भर्ती के तहत पोस्ट कोड 1554 से 1558 की नियुक्तियां मुख्य रूप से VSSC में होंगी।
  • पोस्ट कोड 1559 और 1560 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग इसरो के अन्य सेंटर्स में की जाएगी।

योग्यता मानदंड

  • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित विषय में बीई/बीटेक और एमई/एमटेक होना जरूरी है।
  • बीई/बीटेक में न्यूनतम 65% अंक और एमई/एमटेक में कम से कम 60% अंक (सभी सेमेस्टर का औसत) होने चाहिए।
  • केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने 31 मई 2013 से पहले एएमआईई के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हो।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की अधिकतम आयु 06 अक्टूबर 2025 तक 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • यानी आवेदक का जन्म 06 अक्टूबर 1995 से पहले और 06 अक्टूबर 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और PwBD उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतनमान और भत्ते

  • चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 10 के तहत ₹56,100 से ₹1,77,500 तक बेसिक सैलरी मिलेगी।
  • इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) भी दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Career’ टैब पर क्लिक करें।
  3. साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों के लिए ‘Apply Now’ लिंक चुनें।
  4. मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  6. निर्धारित ऑनलाइन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
  7. आवेदन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें।

जरूरी तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: 22 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

 यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो इसरो में वैज्ञानिक/इंजीनियर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़े : GST 2.0 का असर: कीमतों में गिरावट के बाद बाजारों में जबरदस्त रौनक, AC-TV की भारी बिक्री

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

37 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

43 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago