जबलपुर में मचा बवाल
Jabalpur violence: मध्य प्रदेश में जबलपुर के सिहोरा इलाके में 2 समुदाय के लोगों के बीच तनाव और झड़प के बाद बवाल मच गया। दरअसल क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान लाउडस्पीकर की तेज आवाज के बाद विशेष समुदाय से जुड़े युवकों ने मंदिर में तोड़फोड़ की। रोकने के दौरान 2 विशेष समुदायों में झड़प और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ता देख सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने मौके से 15 आरोपियों को दबोचा है।
घटना स्थल पर जबलपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जबलपुर रेंज के महानिरीक्षक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और कानून प्रवर्तन अधिकारी सुरक्षा घेरा स्थापित करने और व्यवस्था को बहाल करने में जुट गए हैं। पुलिस ने दंगे में शामिल 2 दर्जन से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर ली है। अशांति के दौरान इस्तेमाल किए गए कई वाहनों को भी सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है।
आजाद चौक पर मंदिर और मस्जिद धार्मिक स्थल एक-दूसरे के निकट हैं। माना जा रहा है दोनों समुदाय के लोगों में लाउडस्पीकर की तेज आवाज उपद्रव की वजह हो सकती है।
ये भी पढ़ें: सियासी संदेश या 2027 की तैयारी? लखनऊ में मोहन भागवत-योगी मुलाकात के क्या हैं मायने
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…