यूजीसी के नए नियम का जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने किया विरोध
UGC Rules 2026: दिल्ली समेत कई शहरों में मंगलवार को यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बीच जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने केंद्र से इस कानून को वापस लेने मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार यह कानून वापस नहीं लेती है तो मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति दें।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यूजीसी का यह नया कानून शिक्षा के क्षेत्र में असमानता को बढ़ावा देगा। उनका कहना है कि इससे विभिन्न वर्गों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है और शैक्षणिक माहौल प्रभावित होगा। यूजीसी रूल्स 2026 को लेकर बढ़ते विरोध के बीच केंद्र सरकार पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और व्यापक आंदोलन होने की संभावना जताई जा रही है।
नए यूजीसी नियमों के अनुसार अब सरकारी कॉलेज हों या निजी यूनिवर्सिटी, हर संस्थान में एक इक्विटी सेल बनाना अनिवार्य होगा। यह सेल एक तरह की आंतरिक अदालत की तरह काम करेगी। यदि किसी छात्र को यह लगता है कि उसके साथ भेदभाव हुआ है, तो वह इस सेल में शिकायत दर्ज करा सकेगा। कमेटी की सिफारिश के आधार पर संस्थान को उस पर तत्काल कार्रवाई करनी होगी।
ये भी पढ़ें: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार के बाद अयोध्या से डिप्टी कमिश्नर प्रशांत के इस्तीफे से UP में मची सियासी हलचल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…