ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा
Mamta Kulkarni News: किन्नर अखाड़े ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर विवादित बयान देने वाली पूर्व अभिनेत्री और महा-मंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर कहा कि किसी भी संवेदनशील विषय पर बिना अनुमति टिप्पणी करना संगठनात्मक मर्यादा का उल्लंघन है।
डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ज्योतिष पीठ और संबंधित विवादों के कई ऐतिहासिक पहलू हैं, जिन पर अखाड़ा कोई टिप्पणी नहीं करता। मौनी अमावस्या स्नान के दौरान बटुकों के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना पर अखाड़ा दुःख व्यक्त करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी संवेदनशील विषय पर अखाड़े की अनुमति के बिना टिप्पणी करना संगठनात्मक मर्यादा का उल्लंघन है।
ममता ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनका इस्तीफा 27 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा और यह पूरी स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है। उन्होंने अपने गुरु की शिक्षाओं का पालन करते हुए 25 साल तपस्या में जीवन बिताने और अपने आध्यात्मिक ज्ञान को स्वतंत्र रूप से साझा करने का भरोसा जताया।
25 जनवरी को ममता कुलकर्णी ने अविमुक्तेश्वरानंद पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की भूमिका और आचरण पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया और बड़ी भीड़ के साथ पालकी में स्नान करने की आवश्यकता पर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें: ‘धर्म के नाम पर ढोंग?’ ममता कुलकर्णी का बड़ा हमला, संत समाज से लेकर फिल्मी दुनिया और सियासत तक सब पर सवाल!
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…