Jaipur: जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज में शनिवार को ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) के दौरान बिजली गुल होने से हंगामा हो गया। NTA की ऑनलाइन परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक होनी थी, लेकिन करीब 10:15 बजे बिजली चली गई। कुछ अभ्यर्थी पेपर अधूरा छोड़कर बाहर निकल आए। पहली पारी में व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी, जिसका असर दूसरी पारी पर भी पड़ा। दोपहर 1 से 2:30 बजे तक प्रवेश का समय था, लेकिन करीब 3 बजे तक अभ्यर्थी बाहर इंतजार करते रहे। कॉलेज का पहला जनरेटर डीजल नहीं होने से नहीं चल सका। दूसरा तकनीकी खराबी के कारण शुरू नहीं हुआ और तीसरे जनरेटर से भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
NTA के मुताबिक 22 अगस्त को देशभर के 200 केंद्रों पर 35,837 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 35,788 ने पेपर पूरा किया। जयपुर केंद्र पर 192 में से 49 अभ्यर्थी बिजली कटौती के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। NTA ने इन 49 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे, राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन, जयपुर में कराने का फैसला किया है। संशोधित एडमिट कार्ड से आगे की जानकारी दी जाएगी। NTA ने असुविधा के लिए खेद जताया है।
ये भी पढ़े: सलमान की बहन अर्पिता के रेस्टोरेंट में ₹1.88 लाख की शैंपेन, ₹10 हजार की मछली
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…