राजस्थान

Jaipur: निर्माणाधीन दीवार ढही, 3 मजदूरों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

Jaipur: राजस्थान के जयपुर में सोमवार को एक निर्माणाधीन दीवार ढहने से दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में निर्माण ठेकेदार और संबंधित प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीवर पिट की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

हादसा जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित अरावली पैलेस रिजॉर्ट में सीवरेज पिट की मरम्मत के दौरान हुआ। मृतकों की पहचान सविता (42), रिंकू (32) और रामजीलाल (28) के रूप में हुई है। मलबे से एक महिला का शव गंभीर रूप से क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसे कपड़े में लपेटकर बाहर निकाला गया।

जयपुर ग्रामीण के डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि हादसा चंदवाजी क्षेत्र के ताला मोड़ पर हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा में लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बिहार के गया की मजदूर ममता ने बताया कि हादसे के समय साइट पर 21 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर भोजन के लिए चले गए थे, जिससे उनकी जान बच गई।

पीड़ितों के परिजनों का आरोप है कि दीवार में पहले से दरारें थीं और ठेकेदार को इसकी जानकारी भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई और निर्माण में लापरवाही हादसे का कारण बनी।

ये भी पढ़े: 4 जुलाई पर दुनिया की नजर: US मनाएगा 250वां स्वतंत्रता दिवस, Iran देगा खामेनेई को अंतिम विदाई

Tanisha Verma

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

11 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

12 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

21 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

43 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

44 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

1 hour ago