State

पत्नी और तीन बेटियों की हत्या में मिले अहम सुराग, प्लॉट बेचने को लेकर हुआ था विवाद

जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग सामने आए हैं। मौके के हालात से पति-पत्नी के बीच संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस को मृतका गीता के हाथ में कुछ बाल मिले हैं। आशंका है कि ये बाल उसके पति राहुल के हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

गीता का शव घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में मिला। वहीं, ग्राउंड फ्लोर के दो कमरों में तीनों बेटियों के शव मिले।

छोटी बेटी का शव बेड पर मिला

पुलिस के मुताबिक, एक कमरे में सबसे छोटी बेटी गौरी का शव बेड पर मिला। दूसरे कमरे में नंदिनी और राधिका के शव मिले।

जांच में सामने आया है कि एक बेटी सोफे पर सो रही थी। आशंका है कि करीब 10 किलो की सीमेंट ब्रिक से उसके सिर पर हमला किया गया। चोट लगने के बाद वह नीचे गिर गई और सोफा भी टूट गया।

पुलिस को शक है कि इसके बाद उसके सिर पर दोबारा वार किया गया।

चार शव घर में थे, आरोपी ने पिता के साथ पी चाय

पुलिस जांच के अनुसार, हत्या के बाद राहुल ने कथित तौर पर खून से सने कपड़े उतारे और नहाया। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे उसने दूध लिया और घर में चाय बनाई।

राहुल ने अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीदास झा को भी चाय पिलाई। उसने खुद भी उनके साथ चाय पी। उस समय घर में पत्नी और तीनों बेटियों के शव मौजूद थे।

लक्ष्मीदास को सुनने में परेशानी है। ऐसे में उन्हें घर में हुई घटना की जानकारी नहीं हो सकी। बाद में जब उन्हें घटना का पता चला तो परिवार को खोने का गहरा सदमा लगा।

शेयर मार्केट में नुकसान के बाद प्लॉट बेचने की बात

पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि राहुल को शेयर मार्केट में नुकसान हुआ था। इसके बाद वह घर का प्लॉट बेचने की बात कर रहा था। पत्नी गीता कथित तौर पर इसके लिए तैयार नहीं थी।

पुलिस अब इस विवाद की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। जांच का मुख्य सवाल यही है कि संपत्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद इतनी बड़ी वारदात तक कैसे पहुंचा।

2021 से इसी घर में रह रहा था परिवार

राहुल और उसका परिवार साल 2021 से इसी मकान में रह रहा था। उसका बड़ा भाई संजय अपने परिवार के साथ झोटवाड़ा में रहता है।

पड़ोसियों के मुताबिक, राहुल का कॉलोनी के लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं था। वहीं, उसकी तीनों बेटियों को मिलनसार और हंसमुख बताया जा रहा है।

6 सितंबर को गुजरात गया था राहुल

जांच में राहुल के गुजरात जाने की जानकारी भी सामने आई है। बताया गया है कि वह 6 सितंबर को गुजरात गया था और करीब तीन दिन वहां रहा।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गुजरात में राहुल किन लोगों से मिला था। साथ ही, उसके वहां जाने की वजह की भी जांच की जा रही है।

राहुल की तलाश के लिए कमिश्नर सचिन मित्तल ने एसीपी शिव भारद्वाज और एसएचओ सवाई सिंह के नेतृत्व में कई टीमें बनाई हैं। टीमें आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।

इसके अलावा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। देर रात तक पुलिस को राहुल का कोई सुराग नहीं मिला था।

फोरेंसिक रिपोर्ट से साफ होगी बालों की सच्चाई

फिलहाल गीता के हाथ में मिले बाल जांच का अहम हिस्सा हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये बाल राहुल के हैं या किसी अन्य व्यक्ति के।

फोरेंसिक रिपोर्ट से हत्या के दौरान हुए संभावित संघर्ष की तस्वीर भी साफ हो सकती है। इसके आधार पर पुलिस आगे की जांच को दिशा देगी।

मामले में राहुल की तलाश जारी है। पुलिस हत्या की वजह, घटनाक्रम और आरोपी के फरार होने से पहले की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ रही है।

Ayush Chaudhary

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

5 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

6 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

6 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

6 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

7 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

7 hours ago