Breaking

जयाराम शर्मा निकला इरफान, फर्जी आधार कार्ड से खुला राज; पुलिस ने धर दबोचा

Bhubaneswar Love Jihad: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेम संबंध में फंसाया। आरोप है कि बाद में उसने युवती के साथ मारपीट और प्रताड़ना की। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कर्नाटक के रहने वाले इरफान अंसारी के रूप में हुई है, जिसे शहीदनगर थाना पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वह युवती को जबरन अपने साथ कर्नाटक ले जाने की कोशिश कर रहा था।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ संपर्क

बता दें कि आरोपी और युवती की मुलाकात कर्नाटक के एक होटल में काम करने के दौरान हुई थी। उस समय युवक ने खुद को जयाराम शर्मा बताकर युवती से दोस्ती की थी।

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और सोशल मीडिया के जरिए यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि लगभग एक साल तक आरोपी ने अपनी झूठी पहचान के सहारे युवती को धोखे में रखा।

दो अलग-अलग आधार कार्ड से खुला राज

कुछ समय बाद युवती ओडिशा लौट आई और पुरी में नौकरी करने लगी। इस दौरान आरोपी उससे मिलने के लिए अक्सर वहां आता-जाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती को आरोपी के पास से दो अलग-अलग आधार कार्ड मिले। एक पहचान पत्र पर जयाराम शर्मा नाम दर्ज था, जबकि दूसरे पर इरफान अंसारी। सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और फर्जी दस्तावेज बरामद

पहचान उजागर होने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवती को धमकाना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने युवती को बंधक बनाकर मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ कर्नाटक ले जाने की योजना बना रहा था।

इसी बीच शहीदनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रास्ते में ही घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और युवती को सुरक्षित छुड़ा लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हथियार और कई फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं, जिससे किसी बड़ी साजिश या गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

महिला दिवस पर पुलिस की कार्रवाई की सराहना

बता दें कि जिस दिन यह घटना सामने आई, उसी दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया जा रहा था। ऐसे में एक महिला को संभावित खतरे से बचाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।

ये भी पढ़ें: ईरान को 10वें दिन मिला नया सुप्रीम लीडर, मोजतबा के पद संभालते इजरायल की तरफ दागी गई पहली मिसाइल

Deepika Gupta

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

5 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago