Salman Khan
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द ही एक नई पैन इंडिया फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री नयनतारा के नजर आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के बाद सलमान इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
सलमान खान इससे पहले फिल्म 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना के साथ काम कर चुके हैं। अब खबरें हैं कि उनकी अगली फिल्म में साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री नयनतारा को कास्ट किया जा सकता है।
नयनतारा ने साल 2023 में अभिनेता शाह रुख खान के साथ फिल्म 'जवान' से हिंदी सिनेमा में एंट्री की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने जल्दबाजी में कोई नया हिंदी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक बड़े बजट की पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे निर्देशक वामशी पेडिपल्ली निर्देशित करेंगे। फिल्म का निर्माण निर्माता दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों को शामिल किया जाएगा, ताकि इसे पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
सूत्रों की मानें तो सलमान खान और नयनतारा इस फिल्म के लिए हामी भर चुके हैं। वहीं खबर यह भी है कि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को भी इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका मिल सकती है। हालांकि बाकी कलाकारों की कास्टिंग अभी जारी है और फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
बताया जा रहा है कि वामशी पेडिपल्ली की यह पहली हिंदी फिल्म होगी। फिलहाल सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस प्रोजेक्ट का काम पूरा करने के बाद वह नयनतारा के साथ इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जयाराम शर्मा निकला इरफान, फर्जी आधार कार्ड से खुला राज; पुलिस ने धर दबोचा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…