Breaking

पंजाब के जलालाबाद थाने में देर रात हुआ धमाका, सुखबीर बादल ने AAP सरकार को घेरा

Jalalabad Blast News: पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सिटी पुलिस स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ। रात करीब दो बजे हुए इस ब्लास्ट से थाने परिसर में सबूत के तौर पर खड़ी दो कारों के शीशे टूट गए। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

सुखबीर बादल ने AAP सरकार को घेरा

जलालाबाद पुलिस स्टेशन में हुए धमाके को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम लोगों के साथ-साथ पुलिस थाने भी सुरक्षित नहीं हैं सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, “आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाले ‘नए’ पंजाब में आपका स्वागत है, जहां ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। न घरों में सुरक्षा का कोई एहसास है और न ही पुलिस थानों में!”

लुधियाना में मुठभेड़, दो शूटर ढेर

लुधियाना में आत्म नगर पुलिस चौकी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो शूटरों को मार गिराया। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि दोनों एक रक्तदान शिविर के आयोजकों समेत कुछ अन्य लोगों की हत्या की साजिश रच रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले कि वे अपनी योजना को अंजाम दे पाते, मुठभेड़ में दोनों मारे गए। मृतकों की पहचान अमृतसर के सुल्तानविंड रोड निवासी करणजोत सिंह उर्फ नोना और संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक पिस्तौल और करीब 50 कारतूस बरामद किए हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago