Jamia Students Protest Ends: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (यूनिवर्सिटी) में प्रशासन और छात्रों के बीच कई दिनों से जारी टकराव अब खत्म हो गया है। 26 अक्टूबर 2026 को दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान किया गया। छात्रों की मांगों पर सहमति के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। प्रशासन के 26 अक्टूबर के आदेश के मुताबिक, छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन बाद चुनाव कराए जाएंगे।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों को जारी किए गए निलंबन आदेश और कारण बताओ नोटिस तत्काल वापस लेने का फैसला किया है। प्रशासन के मुताबिक, इन सभी आदेशों को निरस्त किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों की ओर से की गई कार्रवाई की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया जाएगा। इस फैसले को छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शन के दौरान तीन सांसदों के परिसर में प्रवेश को लेकर विवाद गहरा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने रविवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों बिना अनुमति परिसर में दाखिल हुए और छात्रों को उकसाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हालांकि, ये फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोप हैं।
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को राहत, सौरव दास और आशुतोष रांका न्यायिक हिरासत से रिहा
UP MLC Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनावों के बीच चुनाव आयोग ने गोरखपुर-फैजाबाद…
Lula Victory: ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर चौथे कार्यकाल…
UAE Oil Spill: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तट के पास तेल का रिसाव लगातार…
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Cyber Crime Complaint: अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी…
Lakshmi Charan Paduka: दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा के साथ घर के मुख्य द्वार…
Retired Indian Army Captain Arrested: तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के कन्नमंगलम में भारतीय सेना के…