Naseeruddin Shah Kiren Rijiju Jamiа Row: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली को लेकर जारी प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से तीखी टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। एक्टर शाह ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया था, जिसके जवाब में रिजिजू ने सोशल मीडिया पर उन्हें ‘खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल’ बताया और उनके विचारों को भारतीय लोकतंत्र के लिए हानिकारक करार दिया। रिजिजू की इस टिप्पणी ने छात्र आंदोलन को लेकर चल रही बहस को नया मोड़ दे दिया है।
नसीरुद्दीन शाह वीडियो में ‘दिमागी नक्सल’ लिखा बैज लगाकर केंद्र की बीजेपी सरकार की आलोचना करते नजर आए। उन्होंने कहा कि वह गर्व से खुद को ‘दिमागी नक्सल’ कहते हैं। शाह के मुताबिक, सरकार ने उनके जैसे लोगों को ‘एंटी नेशनल’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसे कई नाम दिए हैं। उन्होंने सरकार पर देश के युवाओं का हौसला तोड़ने, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने और लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि आखिर सरकार और कितना आगे जाएगी।
नसीरुद्दीन शाह ने JNU, सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के साथ हुए कथित जुल्म का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं को याद रखा जाएगा। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “कर लो जितना हो सके तुमसे।” अपने वीडियो के अंत में शाह ने स्वतंत्रता सेनानी बिस्मिल अज़ीमाबादी की मशहूर कविता ‘सरफ़रोशी की तमन्ना’ की पंक्ति, “देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-कातिल में है” पढ़कर अपना संदेश दिया।
एक्टर शाह ने मीडिया और बीजेपी के आईटी सेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं का हौसला, शिक्षा संस्थानों और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। इससे पहले उन्होंने सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट के छात्रों का भी समर्थन किया था।
ये भी पढ़ें: JMI में अब 24 नवंबर चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, प्रशासन ने बताया कैंपस में मौजूदा हालात पढ़ाई के अनुकूल नहीं
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…