Jana Nayagan Leak Case Update: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जन नायकन को लेकर सुर्खियों में हैं। लगातार पोस्टपोन हो रही इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ा विवाद सामने आया है। हाल ही में खबर आई कि ‘जना नायकन’ ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे पूरे साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। कई फिल्मी सितारों ने इस घटना का विरोध जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अभिनेता थलापति विजय एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म जन नायकन को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद मेकर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब इस पायरेसी मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने फिल्म के कंटेंट को लीक करने और उसे ऑनलाइन फैलाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी के खिलाफ कॉपीराइटेड सामग्री को बिना अनुमति साझा करने और पायरेसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को जांच में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में चिंता के माहौल के बीच राहत भी दी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने फिल्म के पायरेटेड वर्जन को फैलाने के लिए क्लाउड-बेस्ड स्टोरेज सर्विस और शेयर्ड ड्राइव लिंक्स का सहारा लिया था। ऑपरेशन के दौरान उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं, जिन्हें अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा पायरेसी पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों ने Jana Nayagan से जुड़े 300 से ज्यादा अवैध लिंक्स को डिसेबल करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। साइबर क्राइम विंग लगातार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है और आगे भी ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए टेकडाउन रिक्वेस्ट पर काम जारी रखने की बात कही गई है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…