Rahul Gandhi Support Noida Workers: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहे मजदूरों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर दिखाई दे रहा यह आंदोलन देश के श्रमिकों की “आखिरी चीख” है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया गया है। राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी मजदूरों के समर्थन में खड़े होते हुए कहा कि वे हर उस श्रमिक के साथ हैं, जिसे इस देश की रीढ़ माना जाना चाहिए। यह प्रदर्शन पिछले पांच दिनों से जारी है और हालात को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालांकि, इसके बावजूद बीच-बीच में प्रदर्शन से जुड़ी छोटी घटनाओं की सूचना मिल रही है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में विभिन्न मांगों को लेकर श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने सभी श्रेणियों के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है और संशोधित दरें एक अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी। गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा, 'मजदूरी में उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने वृद्धि की है।... इस फैसले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कल देर रात मंजूरी दे दी।’एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल श्रमिकों को अब 11,313 रुपये प्रति माह के बजाय 13,690 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों को 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,868 रुपये न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…