Jana Nayagan Leaked News: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म जना नायकन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर ऐसी खबर सामने आई, जिसने फैंस को निराश कर दिया। दरअसल, फिल्म का करीब पांच मिनट लंबा क्लिप ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें टाइटल क्रेडिट्स के साथ-साथ विजय के कुछ अहम सीन भी शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस लीक को लेकर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब इस पूरे मामले पर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
साउथ के दिग्गज सितारों में शामिल रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने थलापति विजय की फिल्म जना नायकन के ऑनलाइन लीक होने की घटना की कड़ी निंदा की है। तीनों ने फिल्म निर्माताओं के प्रति जवाबदेही तय करने और सख्त एंटी-पायरेसी कदम उठाने की मांग की है। रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि फिल्म का लीक होना इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, कमल हासन ने और कड़े शब्दों में इसे सिस्टम की नाकामी करार दिया और कहा कि सेंसर प्रक्रिया में देरी पायरेसी को बढ़ावा देती है। उधर, सूर्या ने फैंस से अपील की कि वे लीक कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि वह पूरी टीम के साथ खड़े हैं और इस तरह की हरकत को माफ नहीं किया जा सकता।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…