मनोरंजन

Two Much With Kajol and Twinkle : काजोल-ट्विंकल के चैट शो में जाह्नवी कपूर और करण जौहर के बीच बहस, सोशल मीडिया में तूफान

Two Much With Kajol and Twinkle : हाल ही में लॉन्च हुआ चैट शो Two Much With Kajol and Twinkle फिर से सुर्खियों में है। इस बार शो का एपिसोड खासा चर्चित रहा, जिसमें होस्ट्स काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आए। एपिसोड में होने वाले खुलासे और एक विवादित बहस ने दर्शकों का ध्यान अपनी और खीचा लिया।

काजोल, ट्विंकल और करण जौहर से असहमत जाह्नवी

शो के दौरान, एक सवाल यह उठाया गया कि क्या फिजिकल चीटिंग से ज्यादा नुकसानदेह इमोशनल चीटिंग है। काजोल, ट्विंकल और करण जौहर ने फिजिकल चीटिंग की तुलना में इमोशनल चीटिंग को ज्यादा गंभीर बताया। वहीं, जाह्नवी कपूर ने इस दृष्टिकोण से असहमति जताई और कहा कि दोनों ही तरह की चीटिंग चीचिंग ही होती है।

ट्विंकल खन्ना ने कहा "रात गई बात गई"

ट्विंकल खन्ना ने जाह्नवी को यह समझाने की कोशिश की कि वह अभी युवा हैं और उन्होंने वो सब अनुभव नहीं किया जो बड़े उम्र के लोग देख चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा, "रात गई, बात गई," जिससे यह संकेत दिया गया कि फिजिकल चीटिंग पर ज्यादा फोकस नहीं करना चाहिए। जाह्नवी ने इसे पूरी तरह अस्वीकार किया और कहा कि किसी भी तरह की चीटिंग को कमतर नहीं आंकना चाहिए।

टिप्पणी पर ट्विंकल खन्ना हो रही है ट्रोल

इस विवादित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर ट्विंकल और काजोल को जमकर ट्रोल हो रही है। एक यूजर्स ने कहा कि फिजिकल चीटिंग को सामान्य या स्वीकार्य बताना अनुचित है। और दूसरे यूजर ने लिखा कि जाह्नवी कपूर ने इस बहस में परिपक्वता दिखाई, जबकि काजोल और ट्विंकल के बयान को गलत और विवादित बताया।

ट्विंकल के बयान से फैंस हुए नाराज

सोशल मीडिया पर कई लोग ट्विंकल के "रात गई बात गई" वाले बयान पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। कुछ ने इसे एक हाई सोसाइटी पत्नी का लिबरल नजरिया बताया, जबकि कुछ ने प्राइम वीडियो से सवाल उठाया कि इस तरह की सामग्री क्यों प्रसारित की जा रही है।

ये भी पढ़े - ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फेम एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं, पैपराजी से मुस्कराते हुए बोलीं- “आपको सुबह 7 बजे कौन-सा फोटो दूं मैं?”

इस एपिसोड ने स्पष्ट कर दिया कि चाहे अनुभव अधिक हो या उम्र बड़ी, नए नजरिए और सिद्धांतों की कदर करना जरूरी है, और दर्शक इस बहस में खुद ही न्याय करने के लिए तैयार हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

8 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

34 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

53 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago