Double Murder
Double Murder: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में शुक्रवार सुबह हाईवे पर उस वक्त दहशत फैल गई जब कोर्ट में पेशी पर जा रहे पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात सुबह करीब पौने दस बजे नेशनल हाईवे-334बी पर थाना कलां चौक के पास हुई, जहाँ हमलावरों ने उनकी बाइक को पहले स्कॉर्पियो से टक्कर मारी और फिर करीब 15 गोलियां दाग दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान गांव गोपालपुर निवासी धर्मबीर सिंह (50) और उनके बेटे मोहित (25) के रूप में हुई है। पिता-पुत्र सोनीपत अदालत में पेशी पर जा रहे थे। मोहित वर्ष 2020 में हुए नितिन सैनी हत्याकांड का आरोपी था। बताया जा रहा है कि यह हमला उसी पुराने विवाद की रंजिश का बदला था।
घटना के वक्त मोहित के दादा बुधराम भी उनके साथ बाइक पर थे, लेकिन कुछ दूरी पहले ही उतर गए थे। बुधराम के मुताबिक, सामने से आई एक स्कॉर्पियो ने मोहित और धर्मबीर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों पुल के नीचे सर्विस लेन पर जा गिरे। तभी गाड़ी से तीन युवक उतरे- खरखौदा निवासी राहुल, रोहतक के हुमायूंपुर निवासी मनीष और एक अज्ञात साथी। तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की बरसात में मोहित का हेलमेट भी आर-पार हो गया।
हत्या के बाद हमलावरों की स्कॉर्पियो रेलिंग से टकरा गई, जिससे उसका टायर फंस गया। तीनों आरोपी गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकले और रास्ते में तुर्कपुर निवासी सुरेश की बाइक लूटकर फरार हो गए। सुरेश ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है।
बुधराम ने बताया कि 2020 में नितिन सैनी की हत्या के बाद से दोनों परिवारों में तनाव जारी था। पिछले साल भी नितिन के पिता के भतीजे राहुल ने मोहित पर हमला किया था, जिसमें वह घायल हुआ था। उस समय दोनों पक्षों में समझौते की बात चली थी, लेकिन अब उसी रंजिश में धर्मबीर और मोहित की हत्या कर दी गई। DCP (अपराध) नरेंद्र कादियान ने बताया कि दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है और पुलिस की पांच विशेष टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस वारदात ने एक बार फिर सोनीपत को खूनी रंजिशों के शहर की याद दिला दी है। बीते वर्षों में यहां कई दोहरे हत्याकांड हो चुके हैं। 2023 में लाठ-जौली चौक पर दादा-पोते की हत्या, 2019 में पार्श्वनाथ सिटी में दो युवकों का कत्ल, और 2018 में हलालपुर में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या। एक बार फिर सोनीपत में गोलियों की गूंज ने यह साबित कर दिया कि रंजिश जब खून में बदलती है, तो कानून और दहशत दोनों बेबस नज़र आते हैं।
ये भी पढ़े – देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…