Jantar Mantar Protest: राहुल गांधी के पुणे दौरे से पहले COEP टेक्निकल यूनिवर्सिटी का माहौल गरमा गया। शुक्रवार को छात्रावास परिसर में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शनिवार को राहुल गांधी यहां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, ABVP की शिकायत पर NSUI और युवक कांग्रेस से जुड़े करीब 50 से 60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में पुष्कर आबनावे, भूषण राणभरे, अक्षय जैन, सौरभ आमराले, सागर धाडवे और प्रथमेश आबनावे के नाम भी शामिल हैं।
पुणे के DCP हसन गौहर ने बताया कि पुलिस को दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग नारेबाजी करते और सड़क बाधित करते मिले, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
शिकायतकर्ता मल्हार पाटील के मुताबिक, उन्हें 21 अगस्त को COEP हॉस्टल में एक छात्रा पर दबाव डालकर वीडियो बयान लिए जाने की जानकारी मिली थी। इसी मामले में जानकारी लेने और बातचीत करने के लिए वह ABVP के कुछ साथियों के साथ हॉस्टल पहुंचे थे।
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…
India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…
Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…