Earthquake
Earthquake: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तेज एक भीषण भूकंप दर्ज किया गया, जिसके झटकों ने जापान और रूस के तटीय इलाकों को हिला कर रख दिया। इसके बाद समुद्र में तेज सुनामी की लहरें उठने लगी, जिसने दोनों देशों के कई बंदरगाह क्षेत्रों में तबाही मचा दी। भूकंप का केंद्र जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो से करीब 250 किलोमीटर दूर समुद्र में स्थित था। भूकंप के तुरंत बाद जापान और रूस में सुनामी अलर्ट जारी किया गया हैं और तटीय इलाकों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा हैं।
बीएनओ न्यूज़ के अनुसार, जापान के कई समुद्री जगहों को भारी नुकसान पहुंचा है। सुनामी की ऊंची लहरों के चलते समुद्री जीव भी प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि चार विशाल व्हेल मछलियां जापान के समुद्र के किनारे पर मृत अवस्था में बहकर आ गईं, जिससे समुद्री पारिस्थिति पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
जापान और रूस की आपदा प्रबंधन टीमें तुरंत अलर्ट हो गई हैं। दोनों देशों में बचाव और राहत कार्य तेज़ी से चलाए जा रहे हैं। फिलहाल किसी को भी लोगों के हानि पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई हैं। लेकिन हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: Today Weather: दिल्ली में आज रुक-रुक कर बारिश के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल
भूवैज्ञानिकों ने कहा है कि इस प्रकार के तेज भूकंपों के बाद छोटे भूकंप के झटके की आशंका बनी रहती है, जो आगे और नुकसान पहुँचा सकते हैं। जापान मौसम एजेंसी और रूस की भूविज्ञान संस्थाएं लगातार निगरानी कर रही हैं।
कामचटका क्षेत्र में आया यह शक्तिशाली भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी लहरें एक बार फिर यह याद दिलाती हैं कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने मानवीय तैयारियां कितनी आवश्यक हैं। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आधिकारियों व्दारा दिए गए आदेश का पालन करने की सलहा दी गई हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…