झरखंड में निकाय चुनाव की वोटिंग जारी
jharkhand municipal elections News: झारखंड में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव को लेकर सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। रिपोर्ट के मुताबकि, इस दौरान 43 लाख वोटर्स कुल 1042 वार्डों के वोटिंग करेंगे। बता दें कि इन चुनावों का परिणाम 27 फरवरी को आएंगे।
लंबे समय के बाद झारखंड के निकाय चुनाव में बैलेट पेपर की वापसी हुई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की है। बैलेट पेपर से होने वाली वोटिंग के कारण मतदान की प्रक्रिया थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन मतदाताओं का जोश कम नहीं हुआ है।
निकाय चुनाव के इस दंगल में मुख्य मुकाबला मेयर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के पदों के बीच है। आंकड़ों पर गौर करें तो मेयर और अध्यक्ष पद के लिए कुल 562 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, वार्ड पार्षद के पदों के लिए 5,562 उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंकी है।
प्रशासन ने निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए 4,307 मतदान केंद्र बनाए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल, पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्वक वोटिंग चल रही है।
ये भी पढ़ें: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में हुआ निधन, पिछले कई महीनों से थे कोमा में
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…