Migrant Worker Security: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। छत्तीसगढ़ के ईंट-भट्ठा मजदूरों की हत्या के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का फैसला किया है। अब संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी, रात में गश्त तेज होगी और प्रवासी मजदूरों को उनकी सुरक्षा के लिए निर्धारित सुरक्षित क्लस्टर में ठहराया जाएगा।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा बढ़ाने समेत कई अहम फैसले लिए गए। शुक्रवार शाम हुए आतंकी हमले के तुरंत बाद पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। इसके साथ ही आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
सूत्रों के मुताबिक, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस आतंकी हमले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि करीब 10 दिन पहले अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों को और ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था। बैठक में उन्होंने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए लागू स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर उसे और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…
India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…
Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…