मनोरंजन

जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने किया बड़ा खुलासा, मैंने कास्टिंग काउच का सामना किया है…

Jamie Lever: बॉलीवुड और टेलीविज़न की दुनिया में मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने हाल ही में एक खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच जैसी घिनौनी चीज़ का सामना किया था।

क्या कहा जेमी लीवर ने?

जेमी ने एक बातचीत में कहा, मैं जब इंडस्ट्री में नई थी, तो कई बार ऐसे हालातों का सामना करना पड़ा जहाँ मुझे समझ आ गया कि मेरा टैलेंट नहीं, कुछ और देखा जा रहा है। कुछ लोगों ने यह साफ कहा कि अगर मैं कुछ समझौता कर लूं तो मुझे रोल मिल सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में उन्हें कई बार खुद पर, अपने टैलेंट पर और अपने फैसलों पर शक होने लगा था। लेकिन उन्होंने कभी भी गलत रास्ता नहीं चुना और अपने आत्म-सम्मान के साथ खड़ी रहीं।

परिवार और कई सितारों ने दिया साथ

जेमी ने कहा कि उनके माता-पिता, खासकर उनके पिता जॉनी लीवर ने हमेशा उन्हें सही और गलत का फर्क सिखाया। उन्होंने बताया,मेरे डैड ने हमेशा कहा कि अगर टैलेंट है तो काम मिलेगा। कुछ देर लगेगी लेकिन मेहनत रंग जरूर लाएगी। इस बयान के बाद कई सेलेब्स ने उनके साहस की तारीफ की है और कहा कि इस मुद्दे पर और खुलकर बात होनी चाहिए। कुछ ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री को अपने अंदर झांकने की ज़रूरत है।

इंडस्ट्री में बदलाव की ज़रूरत

जेमी का मानना है कि आज भी कास्टिंग काउच पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हालांकि सोशल मीडिया और जागरूकता की वजह से आज की लड़कियाँ पहले से ज्यादा निडर हो गई हैं, लेकिन फिर भी सिस्टम में सुधार की ज़रूरत है।

ये भी पढ़े: प्यार की नई भाषा – अमेरिकी महिला ने सीखी मराठी, जीता पति का दिल

जेमी लीवर का यह खुलासा बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई की याद दिलाता है। उनकी ईमानदारी और साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है कि कैसे बिना समझौता किए भी सफलता हासिल की जा सकती है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

3 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

5 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago