Ranchi Protest: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विरोध के बीच झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय ने बड़ा ऐलान किया है। छात्रों से दो दौर की बातचीत के बाद 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमति बनी है। मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की सभी जायज मांगें मानने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
सरकार ने TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और JSSC-CGL की जांच राज्य की एजेंसी CID से कराने का फैसला लिया है। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय एजेंसी ED से जांच के लिए भी पत्र लिखा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद JSSC-CGL के नतीजे जारी हुए और नियुक्तियां भी हो चुकी हैं। अभ्यर्थी करीब एक साल से कार्यरत हैं। अब CID जांच की निगरानी न्यायिक समिति करेगी और 90 दिनों में जांच पूरी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट का रुख किया जाएगा। दीपिका पांडेय ने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए व्यवस्था में सुधार जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड ने 2023 में ही कड़े प्रावधान वाला विधेयक पारित किया था, जिसका BJP ने विरोध किया था, लेकिन बाद में संसद में इसी तरह का कानून लाया गया।
ये भी पढ़े: अशोकधाम मंदिर में उमड़ी भीड़ बनी आफत, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…