Breaking

Delhi Accident : राष्ट्रपति भवन से दो किलोमीटर की दूरी पर तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही, मौत

Delhi Accident : राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और खतरनाक उदाहरण सामने आया है। लुटियन्स दिल्ली में 11 मूर्ति के पास, राष्ट्रपति भवन से महज़ दो किलोमीटर की दूरी पर, एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए और अगला टायर तक निकल गया। हैरानी की बात यह रही कि इतनी भयानक टक्कर के बावजूद थार पलटी नहीं। अगर ऐसा होता तो गाड़ी चला रहे युवक की भी जान जा सकती थी। घटना के समय चालक गाड़ी में अकेला था। मृतक व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैदल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद थार डिवाइडर से टकराई, जिससे उसका अगला पहिया अलग हो गया।

तेज रफ्तार के खतरों को किया उजागर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया। वाहन के अंदर से शराब की बोतलें बरामद की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक नशे में था या नहीं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही आरोप तय किए जाएंगे। यह घटना न केवल तेज रफ्तार के खतरों को उजागर करती है, बल्कि राजधानी में सड़क सुरक्षा और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे मामलों पर सख्त निगरानी की आवश्यकता को भी दर्शाती है।

ये भी पढ़ें : जवाब दिया जा चुका है…राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago