Breaking

नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला,42 साल की उम्र में पड़ा दिल का दौरा

Shefali Jariwala news : लोकप्रिय अभिनेत्री और कांटा लगा गाने से रातों-रात स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को 42 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी स्थित लोखंडवाला इलाके में अपने घर पर शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद पति पराग त्यागी उन्हें फौरन पास के बेलेव्यू अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही शेफाली की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें डेड ऑन अराइवल करार दे दिया।

मुंबई के कूपर अस्पताल में हो रहा पोस्टमार्टम

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार विकी लालवानी ने सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला के निधन की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने बताया कि इस दुखद घटना की जानकारी के लिए जब अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर विजय लुल्ला से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि अस्पताल के ही एक अन्य डॉक्टर डॉ. सुशांत ने शेफाली की मृत्यु की पुष्टि कर दी है। फिलहाल उनका शव कूपर अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

जरीवाला के घर पहुंची पुलिस

मीडिया रिपोर्ट में अस्पताल सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अभिनेत्री  की मौत की वजह का संभावित कारण कार्डियक अरेस्ट हो सकता है. हालांकि कूपर अस्पताल के असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर (AMO) के मुताबिक अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी. इस बीच मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शेफाली के घर जाकर जांच की है। घर की तलाशी ली गई, जिससे ये मामला संदेहास्पद भी माना जा रहा है. हालांकि अब तक किसी भी तरह की गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है.

कौन हैं शेफाली जरीवाल

जानकारी के लिए बता दें कि शेफाली जरीवाला का जन्म अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। उन्हें साल 2002 में आए मशहूर गाने कांटा लगा के रीमिक्स वीडियो से अपार लोकप्रियता मिली थी। इस गाने ने उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से घर-घर में पहचान दिलाई। हालांकि वीडियो पर विवाद भी हुए, लेकिन शेफाली की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो, रियलिटी शोज़ और टीवी सीरियल्स में नजर आईं। उन्होंने बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था, जहां उन्होंने अपने शांत स्वभाव और स्पष्ट विचारों से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

फिल्मी जगत और फैंस में शोक

शेफाली के अचानक निधन से फैन्स और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। कई बॉलीवुड हस्तियों और टेलीविजन सेलेब्स ने भी उनके असमय निधन पर दुख जताया है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

11 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

21 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

23 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

38 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

46 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

53 minutes ago