बिहार

युवाओं के लिए खुशखबरी! कल 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे नीतीश कुमार

पटना। बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 27 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एक अहम दी जानकारी दी है। उन्होंने कल के दिन को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया है। साथ ही लिखा है, ‘कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।’

सीएम नीतीश कुमार का पोस्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा है, ‘कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि व्यवस्था सुढृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

24 नवम्बर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या मात्र 42,481 थी। वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई। सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है तथा इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है। स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।’

यह भी पढ़ें-

बिहार का रण ऐसे जीतेगी भाजपा, पीएम मोदी को लेकर बनाया ख़ास प्लान

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago