उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने कसी कमर, विभिन्न जिलों के लिए जारी हुए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में, नगर विकास विभाग (UDD) ने आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, सावन मेला और अन्य त्योहारों के दृष्टिगत नगरीय निकायों में सफाई, रोशनी और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व्यापक योजना शुरू की है। इसके अतिरिक्त, राज्य में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जा रहा हैं। इन तैयारियों को लेकर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

माइक्रो प्लान से होगी सफाई व्यवस्था

प्रमुख सचिव ने सभी शहरी निकायों को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय स्तर पर माइक्रो-प्लान बनाकर सफाईकर्मियों की बीट तय की जाएगी, ताकि सड़कों, गलियों और मुख्य मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा सके। घाटों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए वहां विशेष सफाईकर्मी तैनात किए जाएंगे। एकत्रित कचरे और गाद को तुरंत लैंडफिल स्थलों या निर्धारित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सड़कों पर गंदगी न फैले।

जलभराव और मच्छर नियंत्रण

जलभराव की समस्या से निपटने हेतु चिन्हित क्षेत्रों में माइक्रो-प्लान बनाकर नियमित एंटी-लार्वा छिड़काव दिन में और फॉगिंग शाम को कराया जाये। कांवड़ शिविर स्थलों पर भी प्रतिदिन एंटी-लार्वा स्प्रे और फॉगिंग अनिवार्य रूप से करने के भी निर्देश दिए गए। यात्रा मार्गों और अन्य नगरीय क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर, मलेथियान और चूने का छिड़काव भी नियमित रूप से किया जाएगा।

शौचालय और नालियों की सफाई पर फोकस

कांवड़ मार्गों और शिविर स्थलों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग मोबाइल व अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे, जिन्हें दिन में कम से कम दो बार साफ किया जाएगा। यात्रा मार्गों पर झाड़ियों और अवांछनीय वनस्पति की सफाई, नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

पेयजल व्यवस्था होगी सुनिश्चित

कांवड़ मार्गों पर नियमित अंतराल पर पानी की टंकियां और प्याऊ लगाई जाएंगी। हैंडपंप, पाइपलाइन व अन्य जलापूर्ति उपकरणों की निगरानी व मरम्मत सुनिश्चित की जाएगी। जल के नमूनों का OT टेस्ट, विषाणुजनित, जीवाणुजनित और रासायनिक परीक्षण नगरीय निकाय और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। सीवर और जल पाइप लाइनों की जांच कर किसी भी प्रकार की टूट-फूट को तत्काल ठीक किया जाएगा।

स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था होगी उत्तम

नगरीय निकायों के यांत्रिक विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी स्ट्रीट लाइटें कार्यशील रहें। जहां आवश्यक हो वहां मरम्मत, रखरखाव या प्रतिस्थापन किया जाएगा। कांवड़ यात्रा मार्गों और शिविर स्थलों पर नियमित विद्युत आपूर्ति के साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक थैली, कप, प्लेट, थर्माकोल आदि के उपयोग पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। कांवड़ यात्रा को “जीरो प्लास्टिक इवेंट” के रूप में आयोजित किया जाएगा। कचरे के उचित निस्तारण के लिए डस्टबिन लगाए जाएंगे और जनता को जूट या कपड़े के बैग के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान में एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी, स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

नगरीय निकायो में पार्कों, सड़कों, फुटपाथों व पार्किंग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष अभियान चलाए जायेंगे | निराश्रित गौवंश को संवेदनशीलता के साथ गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा। तीर्थयात्रियों के विश्राम हेतु अस्थायी सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) अभियान के माध्यम से स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जनजागरूकता फैलाई जाएगी। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगमों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की सहायता ली जाएगी।

निगरानी एवं रिपोर्टिंग होगी सुनिश्चित

प्रत्येक नगरीय निकायों में नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में एक समर्पित निगरानी सेल गठित की जाएगी। ये अधिकारी माइक्रो-प्लान तैयार कर दैनिक प्रगति की निगरानी करेंगे तथा निदेशक, स्थानीय निकाय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। निदेशालय द्वारा DCCC के माध्यम से निगरानी की जाएगी और राज्य सरकार को साप्ताहिक रिपोर्ट भेजी जाएगी।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात में कहा “राज्य सरकार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित कांवड़ यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी व्यापक योजना में सफाई, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हम जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रोग नियंत्रण अभियानों को भी गति दे रहे हैं और कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक-मुक्त बनाकर पर्यावरण अनुकूल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। नगरीय निकायों को इन योजनाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

बिहार का रण ऐसे जीतेगी भाजपा, पीएम मोदी को लेकर बनाया ख़ास प्लान

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago