बिहार

अब ईको फ्रेंडली होगी बिहार पुलिस, बनकर तैयार हुए 737 नए थाना भवन

पटना। बिहार पुलिस खुद को अब और ज्यादा हाईटेक बनाने जा रही है। बिहार पुलिस की कोशिश पीपुल फ्रेंडली बनने की थी, मगर अब वो ‘ईको फ्रेंडली’ भी बनने जा रही है। जी हां, राज्य के पुलिस थाने और पुलिस लाइन ईको फ्रेंडली या पर्यावरण अनुकूल होंगे। बिहार पुलिस की ओर से इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

पुलिस विभाग के एडीजी (आधुनिकीकरण, एससीआरबी एवं ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जहां भी 50 किलोवॉट से अधिक बिजली की खपत हो रही है, वहां पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि ऐसे सभी भवनों के पहचान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

737 भवनों का निर्माण कार्य पूरा

पत्रकारों से बात करते हुए एडीजी ने बताया कि साल 2007-08 से अब तक कुल 1014 थाना भवनों के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इनमें से 737 भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। फिलहाल 277 भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इस साल 17 नए थानों की स्वीकृति मिली है, जिनमें से 37 भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

थानों के लिए जमीन की तलाश जारी

एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस के पास 80 ऐसे पुलिस थाने हैं, जिन्‍हें अब तक भवन या जमीन नहीं मिल पाई है। इनके लिए फिलहाल जमीन की तलाश जारी है। वहीं, 34 ऐसे भी थाने हैं, जहां पर चिन्हित भूमि पर विवाद की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। एडीजी ने आश्‍वासन देते हुए कहा कि इन विवादों को जल्‍द ही सुलझाकर भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

इन थानों को भी मिलेगा अपना भवन

एडीजी ने बताया कि 43 साइबर थानों और 43 यातायात थानों के लिए भी अलग से भवनों का निर्माण होगा। फिलहाल 28 नए ट्रैफिक थाना भवनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, इनका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी भवनों का निर्माण तय मॉडल के हिसाब किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

बिहार का रण ऐसे जीतेगी भाजपा, पीएम मोदी को लेकर बनाया ख़ास प्लान

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

11 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

38 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

39 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

48 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

1 hour ago