Donald Trump-Barack Obama
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओबामा ने देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। इसके सात ही उन्होंने युवाओं से देश को बचाने की अपील की है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज जो भी लोग अमेरिका में सरकार चला रहे हैं, वो हमारे लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र में जरूरी है कि सरकार के गलत कामों का विरोध हो। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अब ऐसा नहीं हो रहा है।
बराक ओबामा ने कहा कि आज व्यापारिक सौदों के जरिए डराया जा रहा है, जो न सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि नैतिक रूप से भी बहुत गलत है। ओबामा ने अपने कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि चीन ने बढ़ती ताकत के बाद भी टैरिफ जैसे उपायों का गलत इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि यह अमेरिका की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने ट्रेड वॉर को गलत बताते हुए कहा कि इससे अमेरिका की गरिमा खतरे में आ जाती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…